Wednesday, June 3, 2026

KASGANJ NEWS नल में उतरे करंट से मां-बेटे की मौत, गांव में मचा कोहराम, मां को बचाने पहुंचा बेटा भी करंट की चपेट में आया, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 30, 2026

KASGANJ NEWS नल में उतरे करंट से मां-बेटे की मौत, गांव में मचा कोहराम, मां को बचाने पहुंचा बेटा भी करंट की चपेट में आया, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम

जागरण टुडे, गुड्डू यादव, कासगंज।


जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में गुरूवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। घर में लगे नल में अचानक उतरे करंट ने पहले बुजुर्ग महिला की जान ली, फिर उन्हें बचाने पहुंचे बेटे को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।



जानकारी के अनुसार, हीरापुर निवासी 65 वर्षीय किरन देवी पत्नी मेंबर सिंह सोमवार सुबह करीब चार बजे घर में लगे नल से पानी भरने के लिए गई थीं। बताया जा रहा है कि उसी दौरान नल में अचानक बिजली का करंट उतर आया। जैसे ही उन्होंने नल को छुआ, वह करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ीं और जोर-जोर से चीखने लगीं।



मां की आवाज सुनकर उनका चौथा बेटा रईस पाल (32) मौके पर पहुंचा। मां को तड़पता देख उसने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही उसने मां को पकड़कर हटाने की कोशिश की, वह भी करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि मां और बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर सहावर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी प्रशासन से की गई है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.