जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
कस्बा सिढ़पुरा में सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में विश्व गुरु तथागत गौतम बुद्ध का 2589वां बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मोहनपुर रोड स्थित किरण मैरिज होम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा नेता जुनैद मियां, नेपाल (काठमांडू) के पूर्व कैबिनेट मंत्री केशवमान शाक्य एवं पूर्व चेयरमैन सुभाष शाक्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में आधा दर्जन आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और अनुशासित ढंग से चलते श्रद्धालुओं ने पूरे नगर का माहौल भक्तिमय बना दिया।
यह शोभायात्रा मोहनपुर रोड से शुरू होकर मुख्य चौराहा, एटा रोड, अमापुर रोड, धुमरी रोड होते हुए मोहन रोड पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह भगवान बुद्ध के शांति, अहिंसा और करुणा के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया।कार्यक्रम में पूज्य भिक्खुरत्न शील थेरा द्वारा त्रिशरण एवं पंचशील का वाचन कराया गया।
इस दौरान मंडल प्रभारी डॉ. सतीश चंद्र शाक्य, अध्यक्ष हरवीर सिंह शाक्य, संरक्षक हरी सिंह शाक्य, कोषाध्यक्ष डॉ. महेश शाक्य सहित डॉ. अभिजीत शाक्य, जय सिंह, अनार सिंह, डॉ. योगेंद्र शाक्य, डॉ. खेतपाल शाक्य, डॉ. राकेश शाक्य, विनीत शाक्य, प्रधान मदन पाल सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।