Saturday, June 13, 2026

महाराणा प्रताप जयंती पर गंजडुंडवारा में भव्य आयोजन की तैयारी तेज, सर्वसमाज को आमंत्रण एवं प्रचार-प्रसार में जुटे आयोजकगण

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 7, 2026

महाराणा प्रताप जयंती पर गंजडुंडवारा में भव्य आयोजन की तैयारी तेज, सर्वसमाज को आमंत्रण एवं प्रचार-प्रसार में जुटे आयोजकगण

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

वीरता, त्याग और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती 9 मई को कस्बा गंजडुंडवारा में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर सर्वसमाज के सहयोग से भव्य शोभायात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां तेजी से अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।


कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए आयोजकगण व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं तथा नगर एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। खास बात यह है कि इस आयोजन में सर्वसमाज को आमंत्रित किया गया है, जिससे सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया जा सके।


आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के जीवन, शौर्य, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विचार गोष्ठी एवं गणमान्य लोगों के संबोधन भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।


कार्यक्रम को भव्य रूप देने में सक्रिय पंकज सोलंकी, राम कुमार सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह एवं दीपक सिंह सहित अन्य आयोजकगण लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें और महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित करें। कार्यक्रम को लेकर पूरे कस्बे में उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.