जागरण टुडे, प्रभारी गुड्डू यादव, कासगंज।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को सहावर ब्लॉक इकाई का चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया ब्लॉक संसाधन केंद्र फरौली में जिला नेतृत्व की देखरेख में शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई।
चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिला महामंत्री मुनेश राजपूत एवं जिला उपाध्यक्ष अंकित पुंढीर मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव द्वारा पूर्ण कराई गई। ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक मंत्री पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने पर प्राथमिक विद्यालय गूंदरागंज के रवि सक्सेना को सहावर ब्लॉक अध्यक्ष तथा प्राथमिक विद्यालय बोढ़ा नगरिया के सौरभ अग्रवाल को ब्लॉक मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन परिणाम की घोषणा होते ही उपस्थित शिक्षकों में उत्साह का माहौल बन गया। जिला अध्यक्ष शुभनेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी दीपक मिश्र ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती शिक्षक एकता से ही संभव है। उन्होंने सभी शिक्षकों द्वारा निर्विरोध प्रतिनिधियों के चयन को संगठन की एकजुटता का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया तथा जनपदीय कार्यकारिणी की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि संगठन सदैव शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में अश्वनी लोधी सह जिला मीडिया प्रभारी, राजेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष अमांपुर, राजपाल सिंह पूर्व मंत्री अमांपुर, शाहरेज याकूब एआरपी, वीर प्रताप सिंह, निर्मला रानी, भारती आर्या, कल्पना, मोहिनी, तेजवीर सिंह, दीनदयाल, आदर्श वर्मा, दुष्यंत सिंह, भानु प्रताप सिंह, धीरेन्द्र, अनिल चौधरी, उमेश दीक्षित, मुकेश अग्रवाल, केपी सिंह, विपिन कुमार, अवधेश कुमार, सुनील कुमार और मोहिनी गोयल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।