Saturday, June 13, 2026

KASGANJ: शौर्य और स्वाभिमान के जयघोष से गूंजा गंजडुंडवारा, महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा; सर्वसमाज की उमड़ी भीड़

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 9, 2026

KASGANJ: शौर्य और स्वाभिमान के जयघोष से गूंजा गंजडुंडवारा, महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा; सर्वसमाज की उमड़ी भीड़

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को गंजडुंडवारा कस्बा शौर्य और स्वाभिमान के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा में सर्वसमाज की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा, गूंजते जयघोष और आकर्षक झांकियों ने पूरे माहौल को देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया।


वीर क्षत्रिय शिरोमणी महाराणा प्रताप समिति गंजडुंडवारा (कासगंज) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह, आशीष सोलंकी, पंकज सोलंकी, रामकुमार सिंह, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य एवं मंजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महाराणा प्रताप को नमन किया।


इसके बाद ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रेलवे रोड से प्रारंभ होकर एटा रोड, सुदामापुरी रोड एवं पंचायती बाग रोड से गुजरते हुए पुनः प्रारंभ स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप के शौर्य, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को दर्शाती आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।


इस दौरान महाराणा प्रताप, भगवान राम, भगवान शिव, गणेश भगवान एवं पूजनीय परशुराम महाराज, गौतम बुद्ध की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं और नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। वहीं काली मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों के साहसिक प्रदर्शन पर जगह-जगह तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

पूरे मार्ग पर नागरिकों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखने को मिला और “महाराणा प्रताप अमर रहें” के जयघोषों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

शोभायात्रा से पूर्व रेलवे रोड स्थित दुर्गा मंदिर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के स्वाभिमान, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है।


कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज सोलंकी, रामकुमार सिंह, राम चन्द्र सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह (विप्पू), अरूण सिंह सोलंकी, दीपक वैश्य (लालूपुर), सुशील सोलंकी, अमित राठौर (डिम्पी), शिवम चौहान, अतुल चौहान, मुनीश चौहान, रितिक चौहान, अभिषेक चौहान, अंकित चौहान, रंजीत तोमर, जुगेन्द्र पुण्ढीर, रिषभ सोलंकी, ओम चौहान, मनवीर सिंह वैश्य, रामप्रताप सिंह, किशन दिवाकर, विमल दिवाकर, अमित गुप्ता, नीरज गोस्वामी, देवेन्द्र शाक्य, आराम सिंह शाक्य, सुशील चौहान, वैभव तौमर एवं अखिल चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता पूरे समय सक्रिय रूप से जुटे रहे।



इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद रही। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। कार्यक्रम को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल बना रहा और भव्य शोभायात्रा ने गंजडुंडवारा में एकता, गौरव और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.