Wednesday, June 3, 2026

जमीन घोटाले में नवाबगंज तहसीलदार हटाए, कानूनगो-लेखपाल सस्पेंड

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 11, 2026

जमीन घोटाले में नवाबगंज तहसीलदार हटाए, कानूनगो-लेखपाल सस्पेंड

ज्योरा मकरंदपुर गांव में सरकारी खुर्द बुर्द कर निजी पक्ष को लाभ पहुंचाने का आरोप

जागरण टुडे, बरेली

कागजों में हेरफेर कर सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने और निजी पक्ष को लाभ पहुंचाने के मामले में डीएम अविनाश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने नवाबगंज तहसीलदार दुष्यंत सिंह को पद से हटाकर जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया है। साथ ही गड़बड़ी में शामिल कानूनगो श्यामसुंदर गुप्ता व लेखपाल रामचंद्र को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

मामला बरखन-दलेलनगर रोड पर ज्योरा मकरंदपुर में स्थित ग्राम समाज की भूमि से जुड़ा है। प्रशासनिक प्रवक्ता के अनुसार, फर्जीबाड़ृा कर निजी लोगों को फायदा पहुंचाया गया था। शिकायत पर जांच कराई गई सच सामने आ गया। एसडीएम की रिपोर्ट में सामने आया कि वर्ष 2013 में हुए पट्टों के मामले में 16 नबंर से जुड़े अभिलेखों में कूटरचित तरीके से फेरबदल किया गया।

धारा 38 के तहत बिना लेखपाल की रिपोर्ट के कानूनगो ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाया और तहसीलदार ने भी बिना परीक्षण किए ही सम्बंधित पत्रावली एसडीएम न्यायिक के कोर्ट में भेज दिए। मूल दस्तावेजों के बजाय केवल फोटोकॉपी के आधार पर सरकारी जमीन का अमलदरामद निजी पक्ष में कर दिया गया। जांच में खेल सामनेआ गया। डीएम ने बताया कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुसार शिकायतों पर एक्शन लिया जा रहा है। कहीं भी ऐसी गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.