Wednesday, June 3, 2026

मथुरा दौरे पर डिप्टी CM का शक्ति प्रदर्शन, अधिकारियों को लगाई फटकार; सड़क, जनता और योजनाओं पर दिए सख्त निर्देश

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 13, 2026

मथुरा दौरे पर डिप्टी CM का शक्ति प्रदर्शन, अधिकारियों को लगाई फटकार; सड़क, जनता और योजनाओं पर दिए सख्त निर्देश

जागरण टुडे 

मथुरा !उत्तर प्रदेश 

बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण व भाग मंत्री का भव्य स्वागत हुआ। पुलिस लाइन हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिलामहानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे, विधायक राजेश चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, एमएलसी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, योगेश नौहवार, महापौर विनोद अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने भाजपा जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और जनसमस्याओं पर चर्चा की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण, नगर निगम और समाज कल्याण विभाग से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त कैंप लगाकर जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने सड़क निर्माण कार्यों में हो रही देरी का मुद्दा उठाया, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया।


दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने वृंदावन पहुंचकर ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद फरह स्थित दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के गऊ ग्राम परखम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। उन्होंने गौरी भवन कन्या छात्रावास, औषधि उद्यान, पशु चिकित्सालय, स्टूडियो और बुनकर प्रशिक्षण केंद्र की मशीन का ई-लोकार्पण किया तथा कन्वेशन सेंटर और स्टाफ आवास की आधारशिला भी रखी।


No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.