Wednesday, June 3, 2026

KASGANJ: बिजली गुल, मरीज बेहाल...एक सप्ताह से बिना विद्युत सप्लाई चल रहा कुचरानी का होम्योपैथिक अस्पताल

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 16, 2026

KASGANJ: बिजली गुल, मरीज बेहाल...एक सप्ताह से बिना विद्युत सप्लाई चल रहा कुचरानी का होम्योपैथिक अस्पताल

“कल ठीक होगी” कहकर टालते रहे कर्मचारी, सप्ताहभर से अस्पताल अंधेरे में

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

कस्बा सिढपुरा क्षेत्र के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कुचरानी में बीते एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं स्टाफ को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब सौ से अधिक मरीज उपचार एवं दवा लेने पहुंचते हैं, लेकिन बिजली न होने के कारण भीषण गर्मी में मरीजों का बैठना तक मुश्किल हो गया है।

चिकित्सालय में बिजली आपूर्ति बाधित होने से मरीजों का परीक्षण करने और दवा वितरण कार्य में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। गर्मी के चलते अस्पताल के अंदर उमस भरा माहौल बना हुआ है, जिससे मरीजों के साथ-साथ कर्मचारियों की परेशानी भी बढ़ गई है।

अस्पताल में तैनात फार्मेसिस्ट शिवम ने बताया कि बिजली समस्या को लेकर कई बार संबंधित लाइनमैन को फोन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन हर बार “कल ठीक हो जाएगी” कहकर मामला टाल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रभारी जेई विकास पाल को भी समस्या से अवगत कराया गया, जिन्होंने लाइनमैन का नंबर उपलब्ध कराया, लेकिन वह नंबर स्विच ऑफ मिला।

स्थानीय लोगों और मरीजों ने विद्युत विभाग से जल्द समस्या का समाधान कर अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.