जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से 03 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों एवं चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक संजय सिंह को चौकी प्रभारी सौरो गेट, थाना कासगंज से थाना सिकन्दरपुर वैश्य भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक मोहम्मद इलियास को थाना कासगंज से थाना सुनगढ़ी स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक संदीप वर्मा को थाना कासगंज से चौकी प्रभारी सौरो गेट, थाना कासगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है