Wednesday, June 3, 2026

KASGANJ NEWS तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, दो लोगों की मौत मथुरा-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 20, 2026

KASGANJ NEWS तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, दो लोगों की मौत  मथुरा-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार

जागरण टुडे, गुड्डू यादव, कासगंज

बुधवार की सुबह शहर के मथुरा-बरेली हाईवे पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत हो गई। पत्थरों से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

कासगंज शहर में मथुरा-बरेली हाईवे स्थित एमएल गार्डन के सामने सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पत्थरों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में सोरों थाना क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय राजाराम पुत्र नाथूराम तथा श्यामपुर निवासी सचिन पुत्र मुन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि सचिन की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान सचिन ने भी दम तोड़ दिया।



घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।


आवास विकास चौकी प्रभारी रवि वर्मा ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.