Wednesday, June 3, 2026

KASGANJ NEWS कासगंज में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 24, 2026

KASGANJ NEWS कासगंज में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


डीएम प्रणय सिंह के निर्देश पर सहावर तहसील में छापेमारी, बालू और मिट्टी के अवैध खनन में संलिप्त वाहन पकड़े गए 

जागरण टुडे, गुड्डू यादव कासगंज

रविवार को जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर तहसील सहावर क्षेत्र में प्रशासनिक टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा जनपद भर में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सहावर के नेतृत्व में राजस्व और प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध खनन में संलिप्त कुल पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए वाहनों में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बालू (रेत) से लदी हुई थीं, जबकि तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध मिट्टी खनन में प्रयोग की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान सभी वाहनों को तत्काल कब्जे में लेकर संबंधित थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि जनपद में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व की हानि रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन कारोबार से जुड़े लोगों में भय का माहौल बना हुआ है, वहीं आम नागरिकों ने प्रशासनिक कदम की सराहना की है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.