Wednesday, June 3, 2026

CDO को अधूरा मिला कस्तूरबा विद्यालय भवन, कहा-10 दिन में पूरा करें

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 26, 2026

CDO को अधूरा मिला कस्तूरबा विद्यालय भवन, कहा-10 दिन में पूरा करें

31 मार्च पूरा होना था एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास का निर्माण  

जागरण टुडे, मथुरा
मथुरा की मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने मंगलवार को विकास खंड फरह के बरारी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में निर्माणाधीन एकेडमिक ब्लॉक और बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया।  निर्माण कार्य 31 मार्च 2026 तक पूरा होना तय था, लेकिन मौके पर भवन निर्माण कार्य अभी अधूरा है, जिससे भवन को बेसिक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया अटक गई है।

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता कन्हैया लाल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति भी मौजूद रहीं। निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि अगले 10 दिनों के भीतर सभी अधूरे कार्य प्राथमिकता पर पूरे कराए जाएं।

CDO ने अधिशासी अभियंता को चेतावनी भरे अंदाज में निर्देशित किया कि उनके अगले निरीक्षण से पहले एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास से जुड़ा हर अपूर्ण कार्य पूरा होना चाहिए, ताकि भवन को बेसिक शिक्षा विभाग के सुपुर्द करने की कार्रवाई बिना और देरी के शुरू की जा सके। प्रशासन की सख्ती के बाद अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग तय समय में निर्माण कार्य पूरा कर पाता है या नहीं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.