Friday, June 12, 2026

बरेली में पूर्व पार्षद की हत्या में आरोपी भाई गिरफ्तार, जेल भेजा

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 6, 2026

बरेली में पूर्व पार्षद की हत्या में आरोपी भाई गिरफ्तार, जेल भेजा

मुकदमे में नामजद पार्षद चंद्र प्रकाश समेत बाकी आरोपी फरार, तलाश जारी

जागरण टुडे, बरेली

जनपद बरेली के थाना किला पुलिस ने संपत्ति विवाद में पूर्व पार्षद सूर्य प्रकाश गुप्ता के हत्यारोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में नामजद पार्षद चंद्र प्रकाश गुप्ता समेत बाकी आरोपी अभी फरार हैं। 

किला के गढ़ी चौकी निवासी आशुतोष गुप्ता ने किला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि गुरुवार की दोपहर में कुछ लोग उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज, मारपीट तथा धमकी देने लगे। आरोप है कि इसी दौरान विष्णु गुप्ता, आयुष गुप्ता और कौशिक गुप्ता ने उनके पिता सूर्य प्रकाश गुप्ता को छत से नीचे गिरा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को किला पुलिस ने मृतक के भाई एवं मुख्य आरोपी विष्णु गुप्ता (49) निवासी मुरावपुरा को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही बाकी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी विष्णु गुप्ता ने बताया कि सूर्य प्रकाश गुप्ता उसके बड़े भाई थे। दोनों के बीच पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 04 चार जून को इसी विवाद के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद घटना घटित हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने भाई की मौत पर दुख भी प्रकट किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ सेकेंड अंजनी कुमार ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रहीं है। इस मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.