Saturday, June 13, 2026

KASGANJ NEWS दबंगों की गुंडागर्दी से रुका नगर पंचायत का विकास कार्य, अकेली महिला ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 9, 2026

KASGANJ NEWS दबंगों की गुंडागर्दी से रुका नगर पंचायत का विकास कार्य, अकेली महिला ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार



सार्वजनिक गली को निजी संपत्ति बताकर इंटरलॉकिंग निर्माण रुकवाने का आरोप, महिला को दी जा रही धमकियां

जागरण टुडे, सहावर।

नगर पंचायत सहावर के मोहल्ला काजी वार्ड संख्या-5 में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में बाधा डालने और एक अकेली महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी कोमल पावर को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा रुके हुए निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की है।

मोहल्ला काजी निवासी सईदा खातून ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके घर के सामने करीब छह फीट चौड़ी एक पुरानी सार्वजनिक गली है, जिसका उपयोग वर्षों से स्थानीय लोग आने-जाने के लिए करते आ रहे हैं। गली में पहले से इंटरलॉकिंग सड़क, सरकारी नाली और बिजली का पोल भी स्थापित है। वर्तमान में नगर पंचायत द्वारा इसी गली में नई इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ लोग—अजमत, गुड्डू, सनी, सोहेल और राजू—दबंगई के बल पर नगर पंचायत के निर्माण कार्य को रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि उक्त लोग इस सार्वजनिक गली को अपनी निजी संपत्ति बताते हुए इंटरलॉकिंग का कार्य नहीं होने दे रहे हैं।

सईदा खातून ने बताया कि वह घर में अकेली रहती हैं और इसी का फायदा उठाकर आरोपी आए दिन नाली और गली के विवाद को लेकर उनसे झगड़ा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी उनके घर के बाथरूम और रसोईघर के पानी की निकासी के लिए बनी सरकारी नाली को बंद करने तथा घर के जंगले (खिड़की) को ढंकने की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं, वे लोग वहां अपना निजी गेट लगाने की कोशिश भी कर रहे हैं।

पीड़िता का कहना है कि उन्होंने कई बार समझौते और बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि सार्वजनिक गली में नगर पंचायत का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो सके।

फिलहाल प्रशासन की ओर से शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.