Saturday, June 13, 2026

KASGANJ NEWS अवैध बालू खनन पर प्रशासन का डंडा, तहसीलदार के निर्देश पर पकड़ा गया ट्रैक्टर-ट्रॉली

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 11, 2026

KASGANJ NEWS अवैध बालू खनन पर प्रशासन का डंडा, तहसीलदार के निर्देश पर पकड़ा गया ट्रैक्टर-ट्रॉली

दस्तावेज और रॉयल्टी न दिखा पाने पर वाहन कब्जे में लेकर सीज करने की कार्रवाई शुरू, अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर प्रशासन की सख्ती

मुनन अहमद, सहावर

जागरण टूडे,।सहावर। क्षेत्र में अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को तहसीलदार संदीप चौधरी के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान नायब तहसीलदार धनवीर सिंह ने बालू से भरे एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर उसकी जांच की।

जांच के दौरान चालक से बालू के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज, रॉयल्टी और अन्य आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया। हालांकि चालक कोई भी दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहा। प्रथम दृष्टया मामला अवैध बालू परिवहन का पाए जाने पर नायब तहसीलदार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।

इसके बाद वाहन को पुलिस कस्टडी में सौंप दिया गया और उसे सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू परिवहन और ओवरलोडिंग की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके मद्देनजर प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।

तहसीलदार संदीप चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी स्थिति में अवैध खनन और ओवरलोडिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले वाहनों और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।

प्रशासन ने वाहन चालकों और खनन कारोबार से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही खनिजों का परिवहन करें। बिना वैध दस्तावेज और रॉयल्टी के खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.