Friday, June 12, 2026

KASGANJ NEWS अलीगढ़ में बेटी का इलाज कराने गए थे परिजन, घर में अकेली विवाहिता ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 12, 2026

KASGANJ NEWS अलीगढ़ में बेटी का इलाज कराने गए थे परिजन, घर में अकेली विवाहिता ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त



दो मासूम बेटियों की मां ने उठाया आत्मघाती कदम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

अनवर खांन, सहावर।

जागरण टूडे, कासगंज।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव रते नगला में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, गांव रते नगला निवासी 26 वर्षीय निशा पत्नी योगेन्द्र ने अपने घर के कमरे की चौखट पर साड़ी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। निशा की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बेटियां हैं, जिनमें चार वर्षीय इशू और दो वर्षीय आरवी शामिल हैं।

बताया गया है कि बड़ी बेटी इशू की तबीयत खराब होने के कारण उसका अलीगढ़ में उपचार चल रहा था। इसी सिलसिले में निशा के पति योगेन्द्र, सास और ससुर रछपाल अलीगढ़ अस्पताल गए हुए थे। घर पर निशा अकेली थी। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

मृतका का मायका पटियाली थाना क्षेत्र के गांव निवालपुर में बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग बदहवास हालत में गांव पहुंच गए। घर में चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर सुनगढ़ी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.