Thursday, July 30, 2026

KASGANJ NEWS संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, भाजपा ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 25, 2026

KASGANJ NEWS संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, भाजपा ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

51वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र रक्षकों के योगदान को किया नमन, कई वरिष्ठ सेनानी हुए सम्मानित



गुड्डू यादव, जागरण टूडे, कासगंज

भारतीय जनता पार्टी कासगंज द्वारा आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर "संविधान हत्या दिवस" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की, जबकि जिला उपाध्यक्ष रामनिवास राजपूत कार्यक्रम संयोजक रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. मानवेन्द्र सिंह, विधायक देवेंद्र राजपूत एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता रहे। मंच पर रामेश्वर दयाल मेहरे, के.पी. सिंह, आकाश दीप रानू तथा महेंद्र राना सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय सोलंकी ने किया।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा तथा मुख्य अतिथियों ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था। उस दौरान संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का व्यापक हनन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए अनेक लोगों ने संघर्ष किया, जेल यात्राएं कीं और कठिन परिस्थितियों का सामना किया। ऐसे लोकतंत्र सेनानियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों सुरेंद्र सोलंकी, रविप्रकाश माहेश्वरी, इस्लाम अहमद फारूकी, हाजी जहूर हुसैन, कोमल सिंह, यज्ञपाल सिंह, उषा गुप्ता, जमुना देवी, लक्ष्मी देवी तथा दुर्गपाल सिंह लोधी को सम्मानित कर उनके योगदान का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर डॉ. बी.डी. राना, कृष्णकांत वशिष्ठ, डॉ. खूब सिंह लोधी, डॉ. योगेंद्र चौहान, सुनील गुप्ता, शरद गुप्ता, ठाकुर दुष्यंत सिंह, रविंद्र ब्रह्मचारी, अनुरोध प्रताप, डी.एस. लोधी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, ब्रजेश उपाध्याय, कुलदीप प्रतिहार, गौरव पाल, आराम सिंह शाक्य, शुभम प्रधान, विजय लक्ष्मी, मिथलेश राना, कबीर प्रताप सिंह, मनवीर वैश्य, शिवपाल सिंह राठौर सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.