Thursday, July 30, 2026

ब्रजवासियों को निभानी होगी स्वच्छता की जिम्मेदारी

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 28, 2026

ब्रजवासियों को निभानी होगी स्वच्छता की जिम्मेदारी

ब्रज स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन, रमणरेती में 250 स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

जागरण टुडे, मथुरा

'हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है' महाअभियान रविवार को गोकुल स्थित रमणरेती आश्रम में जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। 250 से अधिक हार्टफुलनेस स्वयंसेवकों, बटुकों तथा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, स्थानीय निकाय  से जुड़े लोगों ने श्रमदान कर आश्रम परिसर, मुख्य मार्ग और सरोवर क्षेत्र की सफाई की। श्रद्धालुओं को स्वच्छ ब्रज का संदेश दिया।


अभियान का नेतृत्व उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश चंद्र ने किया। स्वयंसेवकों ने झाड़ू लगाकर और कचरा एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही रमणरेती दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से ब्रज की स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए सक्रिय सहयोग की अपील की।

परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र ने कहा कि यह महाअभियान लगातार जनआंदोलन का रूप ले रहा है। प्रमुख तीर्थस्थलों पर प्रतिदिन नियमित सफाई के साथ प्रत्येक रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ब्रज की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण को जन-जन का संकल्प बनाना है।

हार्टफुलनेस के उत्तर प्रदेश रीजनल फैसिलिटेटर अनुपम अग्रवाल ने लोगों से कूड़ा केवल कूड़ेदान में डालने और स्वच्छ ब्रज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। मथुरा समन्वयक निशांत शर्मा ने कहा कि पूज्य दाजी के आह्वान पर स्वयंसेवक ब्रज की स्वच्छता, पवित्रता और गौरव की पुनर्स्थापना के लिए सेवाभाव से कार्य कर रहे हैं। अभियान में मथुरा के अलावा आगरा, अलीगढ़, हाथरस, मेरठ और नोएडा से आए हार्टफुलनेस के अभ्यासी एवं स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसमें सुरेंद्र शर्मा, ऋषि तोमर, जितेंद्र पाल सिंह, महेश पाल सिंह, सुभाष चंद, यतेंद्र सिंह, ज्योति, पवन, शैलेंद्र, जे.पी. सिंह, रमेश वर्मा, संदीप खन्ना, भगवान सिंह, शंकर पाल, सुषमा, सुधा, देवी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.