Friday, September 11, 2026

सहावर मे कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की कोशिश नाकाम, राजस्व टीम ने कराया कब्जा मुक्त

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 30, 2026

सहावर मे कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की कोशिश नाकाम, राजस्व टीम ने कराया कब्जा मुक्त

जागरण टुडे, कासगंज

सहावर (अनवर खान)। कस्बा में मामू-भांजे दरगाह के निकट स्थित कब्रिस्तान की सरकारी भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की कोशिश को प्रशासन ने समय रहते विफल कर दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार संदीप चौधरी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कब्रिस्तान की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार संदीप चौधरी, क्षेत्रीय लेखपाल पंकज यादव एवं राजस्व टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया गया।


तहसीलदार संदीप चौधरी ने कहा कि सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या प्लॉटिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया कि सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.