Friday, September 11, 2026

पटियाली में तीन नए 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बनाने की मांग, सांसद ने ऊर्जा मंत्री को भेजा पत्र

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 4, 2026

पटियाली में तीन नए 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बनाने की मांग, सांसद ने ऊर्जा मंत्री को भेजा पत्र

भरगैन, नगला दरका और नगला मुल्ता में उपकेंद्र स्थापित करने का किया अनुरोध, बिजली व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

लोकसभा एटा से सांसद देवेश शाक्य ने पटियाली विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को पत्र भेजकर तीन नए 33 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की मांग की है।


3 अगस्त 2026 को भेजे गए पत्र में सांसद ने कहा कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान लोगों ने उन्हें बिजली संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। लगातार बढ़ते विद्युत भार, आपूर्ति में व्यवधान और बेहतर बिजली व्यवस्था की आवश्यकता को देखते हुए नए उपकेंद्रों की स्थापना जनहित में जरूरी है।

सांसद ने पत्र में नगर पंचायत भरगैन, ग्राम पंचायत सनौड़ी खास के अंतर्गत नगला दरका तथा गंगा पार क्षेत्र में ग्राम पंचायत कादरगंज खाम के अंतर्गत नगला मुल्ता में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित कराने का अनुरोध किया है।

उन्होंने ऊर्जा मंत्री से इन तीनों स्थानों पर शीघ्र उपकेंद्रों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आग्रह किया है। सांसद ने पत्र में विश्वास जताया है कि प्रदेश सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए इन उपकेंद्रों की स्थापना के लिए सकारात्मक निर्णय लेगी, जिससे पटियाली विधानसभा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था मजबूत होगी और हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिल सके।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.