Friday, September 11, 2026

Kasganj: बाढ़ के पानी में डूबे स्कूल, बच्चों की पढ़ाई पर लगा ब्रेक

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 10, 2026

Kasganj: बाढ़ के पानी में डूबे स्कूल, बच्चों की पढ़ाई पर लगा ब्रेक

पटियाली क्षेत्र के गांव नगला नरपत और मूंजखेड़ा पहुंचे बीएसए, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए छुट्टी के निर्देश

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जनपद के पटियाली क्षेत्र मे गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब विद्यालय भी पानी की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को विद्यालय परिसरों में पानी भरने की सूचना पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह ने नगला नरपत और मूंजखेड़ा पहुंचकर परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया।


बीएसए ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला नरपत तथा मूंजखेड़ा में पहुंचकर विद्यालय परिसर में भरे बाढ़ के पानी और वहां की स्थिति का जायजा लिया। परिसर में पानी भरा होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने विद्यालयों में अस्थायी छुट्टी के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को नगर क्षेत्र के विद्यालयों में व्यवस्थित करने के निर्देश दिए, जिससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में पानी भरा हुआ है। ऐसे हालात में बच्चों के विद्यालय आने से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल अस्थायी अवकाश कराया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में बाढ़ का पानी कम होने और परिस्थितियां सामान्य होने के बाद विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था दोबारा सुचारु रूप से संचालित कराई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र अहिरवार तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.