Friday, September 11, 2026

पटियाली में भव्य युवा संकल्प यात्रा निकाली गई, भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 18, 2026

पटियाली में भव्य युवा संकल्प यात्रा निकाली गई, भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर

मां पाटलावती मंदिर से हुआ शुभारंभ, श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

जागरण टुडे, कासगंज

पटियाली, राहुल गुप्ता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पटियाली के तत्वावधान में मंगलवार को मां पाटलावती मंदिर से भव्य ‘पटियाली युवा संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा नगर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।


यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार पटियाली रामनारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार, प्रवास कार्यकर्ता एवं प्रांत कार्यालय मंत्री अभिषेक मौर्य, यात्रा संयोजक अम्बुज द्विवेदी, नगर मंत्री मेघा राठौर एवं विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।


मां पाटलावती मंदिर से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद के नारे लगाए। युवाओं में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस बल भी पूरे यात्रा मार्ग पर मुस्तैद रहा।


यात्रा का समापन श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, पटियाली के प्रांगण में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, शिक्षा के उत्थान तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।


इस अवसर पर प्रांत सह एसएफडी संयोजक अंकित पाठक, प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक अनंत प्रताप सिंह, विभाग संयोजक यश मिश्रा, प्रवाल तिवारी, तनवी, पल्लवी मिश्रा, आशीष शाक्य, रविकांत दीक्षित, अवनीश दीक्षित, दुर्वेश कुमार, यशवर्धन मिश्रा, शौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.