Friday, September 11, 2026

सोरों मे तुलसी जयंती के मौके पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में लव यादव ने मारी बाजी

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 19, 2026

सोरों मे तुलसी जयंती के मौके पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में लव यादव ने मारी बाजी

जागरण टुडे, कासगंज

सोरों, अंकित पंडित। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर नगर में भक्ति और खेल भावना का संगम देखने को मिला। नगर पालिका परिषद की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबले में गंगागढ़ निवासी लव यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरी ऊर्जा के साथ दौड़ लगाई, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मुकाबले के बाद परिणाम घोषित किए गए। लाखा नगला बंजारा निवासी मनजीत ने द्वितीय और किशोरपुर निवासी दुर्गेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सोरों। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर नगर में भक्ति और खेल भावना का संगम देखने को मिला। नगर पालिका परिषद की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबले में गंगागढ़ निवासी लव यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरी ऊर्जा के साथ दौड़ लगाई, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मुकाबले के बाद परिणाम घोषित किए गए। लाखा नगला बंजारा निवासी मनजीत ने द्वितीय और किशोरपुर निवासी दुर्गेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रामेश्वर महेरे ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य और संस्कार की भावना को बढ़ावा देते हैं। सभासद रिंकू पचौरी ने भी प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि नगर पालिका की ओर से आगे भी खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं और प्रतिभागियों को तुलसी जयंती की शुभकामनाएं दी गईं तथा प्रसाद वितरण किया गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.