Friday, September 11, 2026

कासगंज एसपी ने चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, गंजडुंडवारा व सहावर को मिले नए प्रभारी निरीक्षक

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 22, 2026

कासगंज एसपी ने चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, गंजडुंडवारा व सहावर को मिले नए प्रभारी निरीक्षक

राधेश्याम को सहावर भेजा, चमन कुमार गोस्वामी संभालेंगे गंजडुंडवारा की कमान

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था के हित में पुलिस विभाग में चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।  पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ पी सिंह ने इन निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में थाना गंजडुंडवारा के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम का स्थानांतरण कर उन्हें थाना सहावर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक चमन कुमार गोस्वामी को गंजडुंडवारा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राधेश्याम, जो वर्तमान में प्रभारी निरीक्षक थाना गंजडुंडवारा के पद पर तैनात थे, को प्रभारी निरीक्षक थाना सहावर बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम चमन कुमार गोस्वामी को स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना गंजडुंडवारा की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में  विनोद कुमार, जो अब तक प्रभारी न्यायालय सुरक्षा के पद पर तैनात थे, उन्हें प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रामवकील सिंह को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण जनपदीय कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं प्रशासनिक व्यवस्था के हित में लिए गए निर्णय के अनुपालन में तत्काल प्रभाव से किया गया है। संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जनपद की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.