पटियाली, राहुल गुप्ता। विकास खंड पटियाली परिसर में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में हिमालया बेबी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह सोलंकी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद ब्लॉक क्षेत्र की नवजात शिशुओं की माताओं को पोषण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेबी किट वितरित की गईं।
मुख्य अतिथि के.पी. सिंह सोलंकी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास के साथ-साथ जनहित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण हरिकिशोर, सहायक विकास खंड अधिकारी चंद्रभान, छात्र नेता अभाविप अम्बुज द्विवेदी, रामलखन सोलंकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में बीडीओ संजीव कुमार ने अतिथियों एवं उपस्थित माताओं का आभार व्यक्त किया।