एसपी ओ पी सिंह के आदेश पर तत्काल प्रभाव से बदले गए तैनाती स्थल, कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी
जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
जनपद की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था के हित में कासगंज पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने 11 उपनिरीक्षकों के तैनाती स्थल में बदलाव करते हुए स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक उज्ज्वल सिंह को चौकी प्रभारी थाना सोरों से पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक रामवीर सिंह का स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते न्यायालय सुरक्षा से चौकी मोहनपुर थाना सहावर किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें यूपी-112 में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक परमेश कुमार का स्वास्थ्य संबंधी समस्या के दृष्टिगत थाना अमांपुर से चौकी अस्पताल थाना कोतवाली कासगंज किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक जगदीश कुमार को थाना अमांपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना अमांपुर, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार को चौकी कादरगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य से थाना सोरों, उपनिरीक्षक संदीप कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सहावर से चौकी कछला बैरियर थाना सोरों और उपनिरीक्षक प्रबल प्रताप को चौकी कछला बैरियर थाना सोरों से चौकी अस्पताल थाना कोतवाली कासगंज भेजा गया है।
वहीं उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सहावर, उपनिरीक्षक राजभूषण सिंह को चौकी कस्बा पटियाली थाना पटियाली से न्यायालय सुरक्षा, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार दुबे को थाना पटियाली से चौकी कादरगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य तथा उपनिरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस लाइन से चौकी मचालाना थाना सोरों की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने और अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।