Tuesday, October 27, 2026

गंजडुंडवारा के क्यू० एच० इण्टर कालेज के 10 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय टीम में चयन

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 19, 2026

गंजडुंडवारा के क्यू० एच० इण्टर कालेज के 10 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय टीम में चयन

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

​गंजडुंडवारा। 40वीं मण्डलीय वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता 14 सितम्बर को मुरसान जनपद हाथरस में आयोजित की गयी। जिसमें क्यू० एच० इण्टर कालेज की टीम बालक वर्ग में (19 वर्षीय) उपविजेता और बालिका वर्ग (17 वर्षीय) में उपविजेता रही।  

​क्यू० एच० इण्टर कालेज के 10 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय वॉलीबाल टीम में बालिका वर्ग से फरहीन, मानसी, सुमैय्या, त्रिसा, तनवी, फबिहा, मूर्ति तथा अंडर 19 बालक वर्ग से आर्यनचंद, अजीत और अभिराज सिंह का चयन राज्य स्तरीय वॉलीबाल टीम में चयन हुआ।  

​इस अवसर पर डा० महेश चन्द्र प्रधानाध्यापक, आमिर हुसैन कोच, सग़ीर अहमद प्रवक्ता, अब्दुल वकील संस्थापक, के० के० वशिष्ठ, मुन्नालाल गुप्ता, अलका गुप्ता, नूरुल गनी, कु० अपूर्वा, विवेक गुप्ता, मुमताज जहां आदि सहित समस्त स्टाफ एवं गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी का इजहार किया।  

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.