Tuesday, October 27, 2026

Kasganj: घेर में सोता रहा परिवार, घर का ताला तोड़ लाखों का माल ले उड़े चोर

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 19, 2026

Kasganj: घेर में सोता रहा परिवार, घर का ताला तोड़ लाखों का माल ले उड़े चोर

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

पटियाली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसगंज में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घोसगंज निवासी कुलदीप सिंह पुत्र गणपति शुक्रवार शाम पत्नी और बच्चों के साथ घर में ताला लगाकर कुछ दूरी पर स्थित अपने घेर में पशुओं की रखवाली के लिए सोने चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो बक्से और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे तथा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर यूपी 112 और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर घर से तंबाकू बिक्री से रखे 76 हजार रुपये नकद, सोने की जंजीर, झुमकी, दो अंगूठियां, चांदी की पायल, हाथफूल, कमर का गुच्छा समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.