जिलाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
कासगंज। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सोमवार को जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता नदरई गेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस के रूप में तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की मांग उठाई।
प्रदर्शन की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय स्थित गांधी मूर्ति से हुई। कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस के झंडे, बैनर और विरोध संबंधी तख्तियां लेकर सड़कों पर निकले। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील परिसर पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर विरोध जताया।
इसके बाद जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सुरेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग को अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगों पर कार्रवाई होने तक कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।
प्रदर्शन को देखते हुए तहसील परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।
प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत, सत्य प्रकाश गुप्ता, इंदिरा गौड़, कमल गुप्ता, विमल कुमार सिंह, अमित यादव भय्यू, सतेन्द्र पाल सिंह बैस, दीपक धनगर, योगेश श्रीवास्तव, रमेश धनगर, साजिल मियां, अली हसन, सोहराब, प्रतिभा सिंह, ऊषा पाल, गुलफान सिंह, मीनाक्षी गौड़ यादव, सोनी कश्यप, सुबोध वशिष्ठ, अजय प्रताप मिश्रा, हरिशंकर पचौरी, दीप कुमार पाण्डेय, अफगन शेख, रूम सिंह यादव, अर्चिका मिश्रा, वीरेंद्र यादव, मोहम्मद हाफिज, मोहम्मद सनी, नूर मोहम्मद नूरी, विक्रम वाल्मीकि, अभिषेक वाल्मीकि, राज कपूर वाल्मीकि, भूपेश यादव, कैलाश, अनिल यादव, राजा सलमानी, अभिषेक दुबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।