Tuesday, October 27, 2026

पटियाली मे केमिस्ट एसोसिएशन ने जिला औषधि निरीक्षक का किया स्वागत, नशीली दवाओं की बिक्री न करने की दी हिदायत

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 28, 2026

पटियाली मे केमिस्ट एसोसिएशन ने जिला औषधि निरीक्षक का किया स्वागत, नशीली दवाओं की बिक्री न करने की दी हिदायत

जागरण टुडे, कासगंज

पटियाली,राहुल गुप्ता। केमिस्ट एसोसिएशन पटियाली की ओर से जिला औषधि निरीक्षक दीप जी का स्वागत समारोह गंज रोड स्थित सेठ जी पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र केमिस्टों ने जिला औषधि निरीक्षक का पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया।



कार्यक्रम का संचालन शाहिद मलिक ने किया।  मुख्य अतिथि जिला औषधि निरीक्षक दीप कुमार ने केमिस्टों को औषधि बिक्री से संबंधित नियमों की जानकारी देते हुए दुकानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं की बिक्री किसी भी स्थिति में नहीं की जाए। इसके साथ ही सैंपल के लिए आई दवाओं की बिक्री नहीं करने और पशुओं के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित एवं आत्मघाती ऑक्सीटोसिन की बिक्री से भी बचने के निर्देश दिए। 

उन्होंने केमिस्टों से दवाओं के रखरखाव, बिक्री और अभिलेखों को नियमानुसार व्यवस्थित रखने की बात कही। कार्यक्रम में केमिस्ट एसोसिएशन कासगंज के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, कोषाध्यक्ष सौरव तथा महासचिव प्रदीप माहेश्वरी भी मौजूद रहे।  इस मौके पर कमल गुप्ता, गौरव गुप्ता, अभिषेक दलेला, विजय, सचिन दुबे, अजमल मंसूरी, उम्मीद मियां सहित बड़ी संख्या में केमिस्ट मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.