सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा यात्रा 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 को बदायूँ जिले से होकर गुजरेगी। यात्रा के रूट नंबर-7 और रूट नंबर-10 के तहत जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में स्वागत, चौपाल, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रूट नंबर-7 के तहत 30 सितंबर को दोपहर 2 बजे जरीफनगर में यात्रा का स्वागत होगा। इसके बाद दहगवां में स्वागत एवं चौपाल का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे अकबराबाद चौराहा सहसवान, 3:15 बजे कौल्हाई तथा 3:30 बजे मुजरिया कृषि इंटर कॉलेज में यात्रा का स्वागत होगा। मुजरिया में वृक्षारोपण एवं चौपाल कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। शाम 5:30 बजे बिल्सी स्थित बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर स्वागत के बाद शाम 6 बजे उझानी के ज्ञान रिसोर्ट में यात्रा का रात्रि विश्राम एवं भोजन निर्धारित है।
1 अक्टूबर को इसी रूट के तहत सुबह 9 बजे माधव सदन बदायूँ और 9:15 बजे केशव चौक पर स्वागत होगा। सुबह 10 बजे ग्राम इस्लामगंज में चौपाल, 11:30 बजे अलापुर में स्वागत तथा 11:50 बजे म्याऊं में स्वागत एवं भोजन कार्यक्रम होगा। दोपहर 1:30 बजे पापड़ यात्रा का अंतिम निर्धारित पड़ाव रहेगा। इसके बाद यात्रा गंगा एक्सप्रेस-वे के माध्यम से आगे रवाना होगी।
रूट नंबर-10 के तहत 30 सितंबर को शाम 4 बजे ओरछी चौराहा बिसौली में यात्रा का स्वागत होगा। शाम 4:30 बजे फैजगंज बाजार में स्वागत एवं चौपाल तथा 5:30 बजे मुड़िया में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुड़िया/धुरेकी स्थित एमजी ग्रीन रिजॉर्ट में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।
1 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे मुड़िया में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 9 बजे तिरंगा चौक बिसौली, 9:30 बजे ब्लॉक परिसर वजीरगंज में स्वागत एवं चौपाल, 11 बजे पापड़ में स्वागत एवं चौपाल तथा दोपहर 12 बजे ब्लॉक परिसर दातागंज में स्वागत एवं भोजन कार्यक्रम होगा। दोपहर 12:30 बजे बेला डण्डी में यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
यात्रा के दौरान आयोजित सेवा, स्वच्छता, वृक्षारोपण और चौपाल कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी और सामाजिक सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना है।