प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन उत्सव’ के तृतीय दिवस जिले के विभिन्न विकासखंडों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें साड़ी भेंट की गई। इसके अलावा गोधभराई, अन्नप्राशन और बेबी शो जैसे कार्यक्रमों ने आयोजन को विशेष आकर्षण दिया।
समरेर ब्लॉक में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह एवं जिला मंत्री आरती कश्यप की उपस्थिति में आंगन उत्सव आयोजित हुआ। उसावां ब्लॉक में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिला मंत्री राजवती वर्मा और चेयरमैन प्रियंका चौहान ने सहभागिता की। अंबियापुर ब्लॉक में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर एवं ओमप्रकाश सागर की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। वहीं उझानी ब्लॉक में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य एवं पूर्व जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कादरचौक ब्लॉक में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य तथा दहगवां ब्लॉक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। म्याऊं ब्लॉक में वरिष्ठ नेता शैलेश पाठक, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा एवं जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा सलौनी पाठक की उपस्थिति रही। आसफपुर ब्लॉक में चेयरमैन मुड़िया अनुपम पाठक, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुचंद्रा एवं सुषमा मौर्य ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इसी क्रम में सालापुर आंगनवाड़ी केंद्र पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल एवं चेयरमैन ज्योति रानी की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। आसफपुर आंगनवाड़ी केंद्र पर जिला मंत्री महिला मोर्चा कृष्णा गुप्ता तथा जगत में छाया शर्मा की उपस्थिति में आंगन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं और बच्चों से जुड़े विभिन्न विषयों पर जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां इन योजनाओं और सेवाओं को समाज के बीच पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि ‘आंगन उत्सव’ उनके योगदान और सेवा भावना को सम्मान देने का अवसर है।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता से जुड़े प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण और बाल विकास से संबंधित सेवाएं परिवारों तक पहुंच रही हैं। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं और बच्चों के बीच जागरूकता को भी बढ़ावा मिलता है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां माताओं और बच्चों से संबंधित सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
चेयरमैन मुड़िया अनुपम पाठक ने कहा कि आंगनवाड़ी बहनों का सम्मान उनके परिश्रम और सेवा भावना का सम्मान है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को प्रोत्साहित करने के साथ समाज में सम्मान और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।