जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक सतेंद्र पाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना पटियाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, पटियाली के प्रभारी निरीक्षक रहे अजयवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक का पीआरओ नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक उदल सिंह को पुलिस लाइन से थाना सोरों की चौकी चंडौस का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, चौकी प्रभारी चंडौस रहे उपनिरीक्षक किशोरी लाल मीणा को पुलिस लाइन भेजा गया है। एसपी ओपी सिंह के निर्देश पर किए गए इन बदलावों के तहत संबंधित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी गई है।