Tuesday, October 27, 2026

Kasganj : ऑटोपार्ट्स व्यवसायी की मौत के दो दिन बाद पत्नी समेत पांच पर मुकदमा दर्ज, प्रताड़ना का आरोप

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 11, 2026

Kasganj : ऑटोपार्ट्स व्यवसायी की मौत के दो दिन बाद पत्नी समेत पांच पर मुकदमा दर्ज, प्रताड़ना का आरोप

मृतक की माँ ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

जागरण टुडे, कासगंज

सिढ़पुरा। ऑटोपार्ट्स व्यवसायी संतोष गुप्ता की आत्महत्या के मामले में घटना के दो दिन बाद मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पुत्रवधू समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मां ने आरोप लगाया है कि ससुरालीजनों की प्रताड़ना, मारपीट और धमकियों से आहत होकर उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


नेहरू नगर निवासी प्रेमसुधा गुप्ता पत्नी स्वर्गीय विपिन कुमार गुप्ता ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका पुत्र संतोष सुभाष नगर, उत्तर गंजडुंडवारा रोड पर अपने परिवार के साथ रहता था। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसकी दुकान पर सास सुनीता पत्नी शिवनंदन, ससुर शिवनंदन पुत्र राजाराम, साले शनि गुप्ता और शोवी गुप्ता पुत्रगण शिवनंदन निवासी मोहल्ला नेहरू नगर, कस्बा जैथरा तथा पत्नी बविता उर्फ देवकी पहुंचे थे। आरोप है कि इन लोगों ने संतोष के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

मां के अनुसार, इस घटना के बाद से संतोष मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। नौ अक्टूबर की दोपहर दुकान पर मौजूद कर्मचारी ने उसे फंदे पर लटका देखा। परिजन उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

घटना के बाद मृतक की मां ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटीमार्टम हैंगिंग की पुष्टि हुई है। मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.