Tuesday, October 27, 2026

पटियाली के आशुतोष शर्मा बने रेलवे में राजपत्रित अधिकारी, गांव से क्षेत्र तक खुशी की लहर

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 21, 2026

पटियाली के आशुतोष शर्मा बने रेलवे में राजपत्रित अधिकारी, गांव से क्षेत्र तक खुशी की लहर

विभागीय परीक्षा में सफलता हासिल कर असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर के पद पर हुआ चयन, मेहनत और लगन से बढ़ाया क्षेत्र का मान

जागरण टुडे, कासगंज

 पटियाली, राहुल गुप्ता। मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर सफलता की नई ऊंचाइयां छूने वाले पटियाली क्षेत्र के गांव नगला नवल निवासी आशुतोष शर्मा (श्याम शर्मा) ने भारतीय रेलवे में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में सीनियर ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत आशुतोष का विभागीय परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद पूर्व तट रेलवे (ईस्ट कोस्ट रेलवे), भुवनेश्वर में असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर (एओएम) के राजपत्रित अधिकारी पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पैतृक गांव नगला नवल सहित पूरे पटियाली क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


आशुतोष शर्मा ने अपनी कार्यकुशलता, मेहनत और रेलवे सेवा के प्रति समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। राजपत्रित अधिकारी के पद पर चयन उनकी व्यावसायिक दक्षता और निरंतर आगे बढ़ने की लगन का परिचायक है। उनकी सफलता से परिवार और शुभचिंतकों में उत्साह है, वहीं क्षेत्र के लोग भी इसे अपने लिए गौरव का विषय मान रहे हैं।

आशुतोष शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता सदानंद शर्मा, माता के आशीर्वाद, गुरुजनों की प्रेरणा तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने अपनी सफलता के माध्यम से यह संदेश दिया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है।

उनकी इस उपलब्धि पर उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य नीरज किशोर मिश्रा, विनोद तिवारी, मुनीष शर्मा, एडवोकेट ध्रुव शर्मा, गौरव शर्मा, एडवोकेट आशीष दीक्षित, अभिषेक पांडेय, अनुभव तिवारी, अशेष मिश्रा, गौरव प्रकाश गुप्ता, कुलदीप चौहान, अमन चौहान, गोपाल दीक्षित, अंगन लाल यादव और सुरजीत यादव सहित शुभचिंतकों, मित्रों तथा रेलवे के सहकर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने आशुतोष शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.