कासगंज में संगठन का प्रथम जिला सम्मेलन संपन्न, 20 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ गठन
जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
कासगंज। अशोक नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में शनिवार को ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का प्रथम जिला सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में जिले के करीब 40 अधिवक्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से 20 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मनोज कुमार सोलंकी को जिलाध्यक्ष और विजय प्रताप सिंह को जिला मंत्री चुना गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता कर्मवीर सिंह सोलंकी ने की, जबकि अलीगढ़ से आए अधिवक्ता ओपी शर्मा ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। कार्यकारिणी में अतुल कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, नेम सिंह वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और लोकेश यादव को वरिष्ठ सचिव बनाया गया। साधना गौतम, राकेश कुशवाहा और चमन को उपाध्यक्ष, जबकि रजत यादव, प्रमोद कुमार निर्मल और अक्षय सक्सेना को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मोहम्मद अयाज को जिला मीडिया प्रभारी और ओमकार बघेल को सह मीडिया प्रभारी चुना गया। कार्यकारिणी में तीन पद फिलहाल रिक्त रखे गए हैं।
सम्मेलन के दौरान अधिवक्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए ‘अधिवक्ता एकता जिंदाबाद’ और ‘ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन जिंदाबाद’ के नारे लगाए। सम्मेलन में संगठन की मजबूती और अधिवक्ताओं की एकता का भाव देखने को मिला।
इस मौके पर ऋषिपाल सिंह, मोहम्मद अकलीम, अभय प्रताप सिंह, संजय बघेल, अरविंद साहू, निरंजन सिंह सोलंकी, सत्यवीर सिंह बघेल, हनी, सीमा, अंजलि, संध्या गौतम, विपिन कुमार, अनिरुद्ध कुमार, ज्ञान प्रकाश, हरवीर सिंह, विजय बहादुर, अब्दुल अल्ताफ, अहमद अजीज अहमद, जितेंद्र कुमार, रामनिवास यादव, विनोद कुमार और शरीफ सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।