Friday, January 30, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कोरोना संक्रमित, सभी रैलियां रद

लेखक: Jagran Today | Category: अंतरराष्ट्रीय | Published: July 18, 2024

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कोरोना संक्रमित, सभी रैलियां रद
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते उनकी आगामी चुनाव रैलियों रद कर दी गई है। वह इस समय आइसोलेशन में हैं। अमेरिका के लास वेगास में सम्मेलन में भाषण से पहले उनका कोविड टेस्ट किया गया तो उसमें वह पॉजिटिव पाए गए। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने उनके संक्रमित होने की जानकारी दी। 
राष्ट्रपति के चिकित्सक ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर उनमें सांस संबंधि लक्षण दिखाई दिए थे। उन्हें नाक बहना और खांसी की समस्था थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वह खुद ही आइसोलेशन में चले गए। डॉक्टर ने बताया कि हालत अभी सामान्य है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.