बरेली के एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि इसमें 5 साल में 3 करोड़ गरीबों के लिए नए घर बनाने और इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11.11 लाख करोड़ खर्च करने की योजना है। यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है।
उन्होंने कहा कि यह बजट 5 साल में 4 करोड़ युवाओं को रोजगार, कौशल और अन्य अवसर देगा। महिलाओं को 3 लाख करोड़ और युवाओं के रोजगार सृजन के लिए 2 लाख करोड़ की सौगात दी गई है। ऊर्जा संयंत्र, चिकित्सा में एक्स-रे मशीन, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की दवाएं सस्ती की गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों में बड़ी मात्रा पर छूट देकर लोगों को लाभ दिया गया है। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ा बजट शामिल है।
विकसित भारत के चारों स्तंभों को सशक्त करेगा यह बजट : छत्रपाल सिंह
बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने बजट को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह विकसित भारत के चार स्तंभ यानि युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि यह 2047 तक विकसित भारत बनाने वाला बजट है। इससे आत्मानिर्भर भारत की परिकल्पना साकार होगी। यह भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने, रोजगार सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाला कदम है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मेयर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्य्क्ष रश्मि पटेल, नवाबगंज विधायक डॉ एमपी आर्य, जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल सक्सेना, सोमपाल शर्मा, प्रभु दयाल लोधी, वीरपाल गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, प्रतेश पांडेय, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, गौरव गुप्ता, योगेश पटेल, मुकेश राजपूत, स्वाति गंगवार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।