Friday, January 30, 2026

कारोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष पर बदायूं क्लब में लगी अभिलेख प्रदर्शनी

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 9, 2024

कारोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष पर बदायूं क्लब में लगी अभिलेख प्रदर्शनी
बदायूं। काकोरी ट्रेन एक्शन को सौ साल पूरे होने पर बदायूं क्लब में अभिलेख प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया। प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार, लखनऊ के संस्कृति विभाग और बदायूं क्लब के सहयोग से लगाई गई, जिसमें देश के लिए बलिदान देने वाले वीर क्रांतिकारियों के साहस को वर्णित किया गया।
कृषि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इससे पहले विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित अभिलेख कवि एवं इतिहासकार डॉ. अक्षत अशेष द्वारा संगृहीत किए गए थे। यह प्रदर्शनी 15 अगस्त तक सुबह दस से दो बजे तक लगेगी।
बदायूं क्लब की ओर से सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना, वरिष्ठ सदस्य नरेश चंद्र शंखधर ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, डीएम निधि श्रीवास्तव, एसएसपी डॉ ब्रजेश सिंह, सीडीओ केशव कुमार, जिला विधालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार आदि मौजूद थे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.