बरेली। कायस्थ चेतना मंच की महिला इकाई ने शनिवार को होटल ओबराय आनंद में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों ने सावन के गीत पर डांस किया। शंकर-पार्वती से जुड़े प्रसंग सुनाए गए। इससे पहले भगवान गणेश और चित्रगुप्त की वंदना कर उनके समक्ष पुनीत सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने हरे रंग के परिधान पहनकर सोलह शृंगार किए। पंक्चुअलिटी का गिफ्ट एकता सक्सेना को मिला। डांस पीहू, माही और खुशी ने प्रस्तुत किया। तीज पर प्रश्नोत्तरी हुई, जिसमें सभी महिलाओं को उपहार दिए गए। अधिवक्ता अनिल कुमार ने कार्यक्रम की सराहना की। अध्यक्ष रचना सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय सक्सेना, एकता, अनुराधा, अनीता मुकेश, मधुरिमा सक्सेना, कामिनी, संगीता, छवि, राखी, ललिता, मधु, प्रतिभा जौहरी, सुषमा, मधु, शकुन, अनुपम, कल्पना सक्सेना, दीपाली, जया, अमित सक्सेना बिंदु, सतेंद्र सक्सेना, पंकज सकसेना, डीपी सिंह, राजीव संजीव सकसेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सकसेना, संस्था के संरक्षक राजेन्द्र विधार्थी, उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. पवन सकसेना ने महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी।