Friday, January 30, 2026

विहिप महानगर अध्यक्ष और नवयुक्त बाल रामलीला कमेटी का किया स्वागत

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 11, 2024

विहिप महानगर अध्यक्ष और नवयुक्त बाल रामलीला कमेटी का किया स्वागत
मथुरा। श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को सरस्वती कुंड स्थित परिणय गार्डन में विश्व हिंदू परिषद के नवयुक्त महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल और बाल रामलीला कमेटी के नवनियुक्त प्रधानमंत्री योगेंद्र चतुर्वेदी व उप प्रधानमंत्री पंकज शर्मा का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल कमेटी के मंडल सचिव नितिन चतुर्वेदी को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बंसल ( भगतजी), हेमंत चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा,  मनु ऋषि त्रिवेदी, योगेश, आभा, रुचि द्विवेदी, जमुना शर्मा, पवन अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, राजेंद्र पटेल, केशव पंडित, देवेश द्विवेदी, महेंद्र दत्त, आचार्य राजेश, हर्षित अग्रवाल आदि मौजूद थे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.