यह सनसनीखेज वारदात आगरा के सिकंदरा इलाके में 10 अगस्त को हुई। उस दिन शाम को छात्रा कहीं जाने के लिए कारगिल चौराहे पर खड़ी थी। इसी बीच उसके कॉलेज में पढ़ने वाला सिनियर छात्र शिवांश आया और जबरन कार में डालकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
लखनऊ की रहने वाली पीड़ित छात्रा के मुताबिक वह आगरा के एक कॉलेज से बीटेक कर रही है। घटना वाले दिन शाम को वह सिकंदरा थाना क्षेत्र में कारगिल चौराहे पर खड़ी थी। तभी उसका सीनियर शिवांश कार से पहुंचा और उसे जबरन कार में खींच लिया। कार में पर्दे लगे हुए थे। उसने उसके हाथ-पैर बांध दिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई की, इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अर्धनग्न अवस्था में कार से धक्का देकर बाहर फेंक दिया। वह सड़क पर जा गिरी। छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।