बरेली। मारवाड़ीगंज में आयोजित कार्यक्रम में अपने उत्कृष्ट प्रयासों के माध्यम से व्यापर जगत में बरेली का नाम आलोकित करने और सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमो में अग्रणी रहने के लिए मंच से जुड़े आईएएस शोहम टिबरेवाल, रोशन अग्रवाल, सुदीप शिखा राजगढ़िया, संदीप झंवर, अभिषेक अग्रवाल और आकाश चौधरी को युवा रत्न से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिवांश मित्तल, यश अग्रवाल और राहुल जालान ने किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश मित्तल, संयोजक गौरव जैन, शाखा अध्यक्ष अभिषेक भरद्वाज, सचिव आकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।