Wednesday, April 1, 2026

Bareilly News : पहले आंखों में मिर्च झोंकी फिर चाकू से गोदकर युवक की कर दी हत्या

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 18, 2024

Bareilly News : पहले आंखों में मिर्च झोंकी फिर चाकू से गोदकर युवक की कर दी हत्या
बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र के गांव रइयानगला में रहने वाले आविद अली के मुताबिक शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार आरिस उर्फ छोटू से उनके बेटे मोइन जानवर बांधने को लेकर विवाद हो गया था। रात करीब नौ बजे मोइन खाना खाने के बाद टहलने निकला था। टहलकर घर लौटते समय पहले से रास्ते में घात लगाए बैठे आरिस, सैफ अली अरशद अली और इशरत ने मोइन को घेरकर हमला कर दिया। 

मोइन जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपियों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया, इसके बाद चाकुओं से गोदकर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो उन्हें आता देख आरोपी फरार हो गए। परिजन मोइन को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना पर मीरगंज इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने मौका मुआयना किया। एसपी साउथ मानुष पारिक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में पीड़ित पिता की तहरीर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार हैं। पुलिस टीमें उनकी तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.