मंगल शुक्र को क्रूरतम दृष्टि से देखेगा। जिससे महिला उत्पीड़न की घटनाएं अधिक देखने को मिलेंगी। ऐसी स्थिति में महिलाओं को अधिक सतर्क और सावधान रहने की जरूरत होगी। क्रोध चरम पर रहेगा जरा सी बात पर झगड़े की प्रवृती भी बढ़ेगी। मनुष्य मारपीट करने पर उतारू रहेगा।
धोखाधड़ी के मामला भी अधिक देखने को मिलेंगे। कुछ नामचीन लोगों के दिवालिया होने की खबर भी सामने आएगी। अग्नि से संबंधित हानि भी देखने को मिल सकती है। इस दौरान खिलाड़ियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके साथ ही लाल रंग का परहेज करें।
मंगल के राशि परिवर्तन के कारण सर्वाइकल, स्पॉन्डिलाइटिस, डिस्क उभार, हर्नियेटेड डिस्क, स्लिप डिस्क, पीठ दर्द, न्यूरोवास्कुलर, नर्वस ब्रेकडाउन से पीड़ित रोगियों के लिए कष्टप्रद समय रहेगा। - ऐस्ट्रो सुमित विजयवर्गीय