Tuesday, March 31, 2026

Moradabad News : मुरादाबाद में नेशनल शूटर और उसकी दो बहनों के साथ छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 4, 2024

Moradabad News : मुरादाबाद में नेशनल शूटर और उसकी दो बहनों के साथ छेड़छाड़, कपड़े फाड़े
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नेशनल शूटर की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक सोमवार दोपहर को वह अपनी दो सगी बहनों के साथ खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी। तीनों बहनें घर के पास पहुंची तो पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी अमित उसका भाई शिवम, अभय, विनीत और एक रिश्तेदार घात लगाए बैठे थे। 

युवती ने बताया कि जैसी ही तीनों बहनें आरोपियों के पास से गुजरीं पांचों ने उन्हें दबोच लिया और अश्लील हरकतें करते हुए अपने घर के अंदर खींचने की कोशिश की। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपियों ने उन्हें पीटा और कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। 

घटना के बाद पीड़ित युवती ने मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर चार नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.