Friday, January 30, 2026

देश को उद्योगपतियों के हाथ बेचने का काम कर रही भाजपा सरकार : धर्मेंद्र यादव

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 8, 2024

देश को उद्योगपतियों के हाथ बेचने का काम कर रही भाजपा सरकार : धर्मेंद्र यादव
मथुरा में गोवर्धन मार्ग स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में संविधान मान स्तंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि नौजवान दिन पर दिन बेरोजगार होते जा रहे हैं। भाजपा सरकार नौजवानों के लिए अभिशाप बन चुकी है। 10 साल में भाजपा सरकार ने जो भी नियुक्ति निकली पूरी नहीं हुई। हर परीक्षा का पेपर लीक हो गया। 

नौजवानों का भविष्य पूरी तरह किया चौपट
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सरकारी की गलत नीतियों की वजह से नौजवानों का भविष्य पूरी तरह से खत्म हो चुका है। भाजपा सरकारी संपत्ति को उद्योगपतियों के हाथों में बेचने का काम कर रही है। भाजपा सरकार दलित, पिछड़ा वर्ग के साथ ही संविधान में छेड़छाड़ कर उसे समाप्त करने के प्रयास में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा सरकार की इस मंशा को कभी पूरा नहीं होने देंगे। 

संविधान मान स्तंभ समारोह में ये रहे मौजूद
इसके पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल, सपा नेता पूर्व जेल विजिटर मनोज गोयल समेत अन्य नेताओं ने सांसद धर्मेंद्र यादव का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक यादव ने किया। इस दौरान लोधी राकेश राजपूत, ठाकुर किशोर सिंह, डॉ राजन रिजवी, मथुरा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, शिवकुमार यादव, नीरज सोढ़ी, नरेंद्र हिंडोल, महेश शर्मा, हाजी फारुख, भारत भूषण शर्मा, राधवेंद्र ठाकुर, बादल राज बंसल, नरेश यादव, दीपक यादव, अंगद ठाकुर, रानू यादव, अंकित वार्ष्णेय, इमरान अब्बास, राज पांडे आदि मौजूद रहे। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.