मंगलवार रात गांव चितौरा निवासी पप्पू का 16 वर्षीय बेटा सचिन फसल की रखवाली करने खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब एक बजे परिजनों को सूचना सचिन की मौत की खबर मिली। जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। हालांकि किसी से रंजिश की बात खुलकर सामने नहीं आई है। इस संबंध में एसएचओ अलापुर धनंजय सिंह का कहना है कि किशोर का शव फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी।