उन्होंने कहा कि सभी वर्गों में भाजपा की सदस्यता होती है बाकी पार्टियों में जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद देखकर सदस्यता दी जाती है। अयोध्या में राम, नौजवानों को काम, किसानों को सही दाम, महिलाओं का सम्मान यही हमारा मूल मंत्र है। हमारी पार्टी राष्ट्र सर्वोपरि के लिए कार्य करती है, बाकी पार्टियां वोट बैंक की राजनीति करती हैं।
उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत मजबूती के साथ खड़ा है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पीएम मोदी लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि भारत अखंड बने, राष्ट्र मजबूत हो, भारत विकसित बने। लक्ष्मी जी हमेशा कमल के फूल पर बैठकर आती है कभी भी पंजा और साइकिल पर बैठकर नहीं आती। कॉलेज प्रबंधक प्रबंधक अतुल गोयल और प्राचार्य डॉ अरुण प्रकाश ने सभी का आभार जताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा अनावा, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, वीरसिंह पाल, मनोज मसीह, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
उझानी में सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम में हुए शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने बिल्सी विधानसभा के गांव हजरतगंज में आयोजित सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां कार्यकर्ताओं और बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में सबसे ज्यादा चार वर्गों महिला, किसान, नौजवान और गरीब के लिए काम किया है। उनकी किसी भी योजना में विपक्ष एक भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने की हैसियत में नहीं है। मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त, सबका साथ-सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास हो रहा है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी पार्टी है इसलिए अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता लें।
यहां क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला प्रवासी वीरसिंह पाल, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, उदयवीर सिंह, राजेश सिंह, सत्यवीर सिंह, मुनीश राघव, अजय तोमर, अखिल अग्रवाल, रानी सिंह, दीक्षा माहेश्वरी, आंनद मिश्रा, सुखपाल वर्मा, प्रधान ब्रहमपाल सिंह, रामप्रकाश वर्मा, ज्ञानचंद्र, नीरज शर्मा आदि मौजूद थे।