Friday, January 30, 2026

Kasganj News : रथयात्रा के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 30, 2024

Kasganj News : रथयात्रा के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ
गंजडुंडवारा, कासगंज। कस्बे में 75 वर्ष पुरानी परंपरा के अनुसार पंचायती बाग के मुख्य द्वार पर विधिविधान से मंत्रोचारण के साथ ध्वज स्थापना और गणेश पूजन के बाद रामलीला महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। भगवान गणेश के पूजन के बाद अरुण सिंह चौहान ने ध्वजारोहण और सभासद विजय गुप्ता ने फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया। 

कस्बे के गांधी रोड, रेलवे रोड, एटा रोड, टीन बाजार, राजाराम चौराह होते हुए बैंड बाजों, काली मंडल की प्रस्तुति और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कमेटी के पदाधिकारी और कस्बावासी रथ को स्वंय खीच रहे थे। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह भगवान श्रीगणेश की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

रथयात्रा में नगर के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विकास गुप्ता, मंत्री अंकित चौहान, ध्रुव महाजन, संजीव महाजन, अर्चित चौहान, शिशुपाल गुप्ता, अमित चंद्रा, धर्मेंद्र सोलंकी आदि मौजूद रहे। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.